धूमल परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच बंद

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके पारिवारिक सदस्यों के ख़िलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच बंद हो गई है। जयराम सरकार ने हाल ही में हुई कैबिनेट में ये फैसला लिया है, जिसमें उनके मुकद्दमों को राजनीतिक द्वेष बताते हुए बंद करने के लिए कहा गया है। हालांकि, अभी सुप्रीम कोर्ट से केस वापस लेने बाकी हैं।

गृह विभाग पर बढ़ गया दबाव

धूमल और उनके बेटों पर दर्ज केस बंद करने का गृह विभाग पर सरकार का दबाव बढ़ गया है। इस मसले पर हाल ही में सरकार के नए अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह बीके अग्रवाल ने विजिलेंस के अफसरों के साथ केसों की समीक्षा भी की। धूमल के खिलाफ राज्यपाल से 2 मामलों में अभियोजन मंजूरी ली गई थी।

सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें HPCA से जुड़े मामले भी शामिल हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित उनके बेटों को भी नामजद किया गया है। हालांकि, यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है लेकिन जयराम सरकार केस वापस लेने के लिए सभी लीगल पहलुओं को खंगाल रही है। इन मामलों को भी राजनीतिक द्वेष के मामलों की कैटेगरी में डाला गया है।

2014 में शुरू हुई थी जांच

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और उनके पारिवारिक सदस्यों की आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत पर 2014 में विजिलेंस ने प्रांरभिक जांच शुरू की थी। इसके तहत विजीलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री को एक प्रश्नावली भेजी थी। साथ ही शिकायत के आधार संपत्तियों का पता लगाने के लिए पड़ोसी राज्यों की सरकारों को भी पत्र लिखा गया था, लेकिन जांच के दौरान कोई पुख्ता साक्ष्य हाथ नहीं लगा। उस समय धूमल ने भी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से जांच शुरू करने का आरोप लगाया था।

अन्य राज्यों का जानकारी देने से इंकार

प्रेम कुमार धूमल और उनके परिवार की संपत्ति का ब्योरा मांगने के लिए पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों को पत्र लिखा गया। अन्य राज्यों ने इस संबंध मे जानकारी देने से इंकार कर दिया। इसके बाद विजिलेंस अपने स्तर पर जांच मे जुट गई और कुछ भी विशेष हाथ नहीं लगने पर जांच को बंद कर दिया गया।

Samachar First

Recent Posts

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 mins ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

5 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

6 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

6 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

21 hours ago