<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी है। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का खास महत्व है और इसकी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता और अखण्डता को और मज़बूती प्रदान करेगा।</p>
<p>जय राम ठाकुर ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय और धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत लोगों से इस त्योहार को सार्वजनिक रूप से न मनाकर अपने घर पर परिवार के सदस्यों के साथ ही मनाने का आग्रह किया।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…