‘शाहीन बाग पर जवाब दे AAP, उनके पक्ष में है या विरोध में…’

<p>दिल्ली विधानसभा चुनाव में डटे मुख्यमंत्री ने देवली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। अपने भाषण में जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह तुरंत राष्ट्रीय स्तर पर घोषित करना होगा कि वे शाहीन बाग के साथ हैं या विरोध में है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी केवल वोटों के लालच में शाहीन बाग की घटनाओं का विरोध न करके टुकड़े-टुकड़े गैंग को मजबूत करने में सहयोगी बन रहे हैं।</p>

<p>विपक्ष के नेता नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे हैं, ताकि वह इसका फायदा उठा सकें। नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य विभिन्न धर्मों के उन पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करना है, जो बहुसंख्यक समुदाय के अत्याचार के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं। दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं और वह विधान सभा चुनावों में विपक्ष के नेताओं को करारा जवाब देंगे, क्योंकि वह जानते हैं कि सही मायने में उनका हितैषी कौन हैं।</p>

<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों को विभिन्न तरह के लाभ दिए हैं और एनडीए सरकार में पिछले 6 सालों में उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाईयां छुई हैं और लोगों को अनेक लाभ प्रदान किए गए हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

2 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

2 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

2 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

4 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

5 hours ago