‘अटल जी के जन्मदिन पर CM पहुंचे कुल्लू’, मोदी की रैली का दिया न्यौता

प्रदेश बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीतिक रंग देने में क़सर नहीं छोड़ रही। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मंगलवार को जब कुल्लू पहुंचते हैं तो वे कहते हैं कि आज अटल जी का जन्मदिन है और आज का दौरा उनके लिए ही कुल्लू का रख़ा गया है। पुरैनी गांव में अटल जी का विशेष लगाव रहा है और उन्होंने अपना आधा जीवन इस गांव में काटा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि अटल जी हिमाचल के लोगों को निजी तौर पर जानते थे। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश को लोगों को जानते हैं। केंद्र सरकार ने हिमाचल को खूब मदद दी है और प्रदेश सरकार भी पूरे जोश से काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने कुल्लू के लोगों को प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने का न्यौता भी दिया।

बिजली महादेव तक पहुंच सकती है सड़क

मुख्यमंत्री ने लगे हाथ ये राय दे डाली कि बिजली महादेव जैसे धार्मिक स्थलों को अगर हम सड़क से जोड़ें तो टूरिज्म भी बढ़ेगा और धार्मिक यात्राओं को भी हिमाचल में बढ़ावा मिलेगा। याद रहे कि बिजली महादेव कुल्लू में काफी ऊंचाई पर स्थित है और यहां काफी लंबे ट्रैक के बाद मंदिर में पहुंचा जाता है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

23 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

37 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

49 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago