शहीदों के परिजनों को हिमाचल में मिलेगी टोल टैक्स से छूट: CM

<p>जालंधर में शहीद परिवारों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीदों के परिवार के लिये एक बड़ा एलान किया है । सीएम ने कहा की शहीदों को सम्मान के रूप में उनके परिजनों को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर टोल टैक्स में छूट दी जाएगी। इस अवसर पर शहीद परिवार फंड के लिए जयराम ठाकुर ने पांच लाख रुपये के योगदान की भी घोषणा की।</p>

<p>कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और करिश्माई नेतृत्व में हमारा देश आज प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं जिसमें अनुच्छेद 370 और 35 ए, तीन तलाक को समाप्त करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि करतारपुर कारिडोर को भी पाकिस्तान द्वारा सिख भक्तों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने कहा कि नशे का खतरा आतंकवाद के दानव से कम खतरनाक नहीं है। उन्होंने नागरिकों से समाज में व्याप्त इस बुराई को समाप्त करने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहल पर पड़ोसी राज्यों ने भी इस चुनौती से निपटने के लिए रणनीति बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है, जिनके सहयोग से इसे सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर पुलवामा शहीदों के प्रत्येक परिवार को शहीद परिवार फंड द्वारा एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।</p>

<p>इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविन्दर गुप्ता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी समेत पंजाब, हरियाणा के कई राजनेता, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

16 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

16 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

16 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

16 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

16 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

16 hours ago