Categories: हिमाचल

इन्वेस्टर मीट के ख़त्म होते ही धर्मशाला में लौटे आवारा पशु

<p>इन्वेस्टर मीट के चलते धर्मशाला सहित सभी आसपास के इलाकें पूरी तरह चमका दिये गए थे। इसी बीच सड़कों पर घूमते आवारा पशु ही सरकार की कारगुजारियों में बट्टा लगा रहे थे। लेकिन इन्वेस्टर मीट के एक दिन पहले ही धर्मशाला औऱ आसपास के इलाकों से सभी आवारा पशु ग़ायब हो गए थे।</p>

<p>ये पशु कहां गए समाचार फर्स्ट के संवाददाता ने खुद इसकी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की थी। लेकिन इन्वेस्टर मीट के पिछले दिन यानी 6 नवंबर से ग़ायब हुए आवारा पशु 9 नवंबर तक दिखाई नहीं पड़े। लेकिन जैसे ही सारे गेस्ट औऱ राजनीतिक नुमाइंदे यहां से गए आवारा पशु फ़िर सड़कों पर वापस दिखाई दे रहे हैं। रविवार को धर्मसाला औऱ आसपास के इलाकों की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार ने देखने को मिली। गलियों तक आवारा पशुओं ने आतंक मचा रखा है।</p>

<p>इसी बीच सवाल ये भी है कि हिमाचल की सरकार आवारा पशुओं के कंट्रोल करने के लिए क्या कदम उठा रही है। अपनी साख़ बचाने के लिए तो 2 दिन से सड़कों से आवारा पशु ग़ायब करवाए गए जबकि आम जनता को आवारा पशुओं के बीच रहना-ग़ुजरना पड़ता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

6 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

6 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

23 hours ago