Follow Us:

‘हास्यपद बने हुए कांग्रेस के हालात, धर्मशाला में हुई ज़मानत जब्त’

रविंद्र, ऊना |

इन्वेस्टर मीट पर चल रही ज़ुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ऊना पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब अपने बयान में दिया। जयराम ठाककुर ने कहा कि उनके टाइम पर मीट के जरिये फोरमैलिटी होती होंगी इसीलिए उनका दिमाग ऐसा ही चलता है। देश और प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति हास्यस्पद बनी हुई है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को बुरी हार मिली, उसके बाद विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को इतनी करारी हार मिली की धर्मशाला में जमानत तक जब्त हो गई।

इन सभी को देखते हुए कांग्रेस को थोड़ा सब्र रखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश भर में हो रहे प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनको नहीं पता की कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है या कांग्रेस के कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं या कुछ लोग कांग्रेस का तमाशा देख रहे हैं। हमारा इन्वेस्टमेंट मीट ऐतिहासिक कदम है। यह हिमाचल के विकास के लिए जरूरी है। यह हिमाचल प्रदेश में प्राईवेट सेक्टर में इन्वेस्टमेंट आए। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में यह अहम भूमिका रहेगी। बेरोजगारी को खत्म करने के लिए यह जरूरी है।