<p>IPH मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे का महिला कर्मचारियों से बदसलूकी का वीडियो आने के बाद मुख्यमंत्री भी उनके पक्ष में उतर आए हैं। कर्मचारियों पर ठिकरा फोड़ते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इसमें कोई बड़ा बवाल नहीं है। कर्मचारी और अधिकारी अपना काम सही से न करें तो एक नागरिक को उनसे पूछने का पूरा अधिकारी है।</p>
<p>उनका काम नहीं हुआ तो उन्होंने कर्मचारियों से पूछा था। राजनीतिक मंशा के आधार पर वीडियो को बनाया गया और उसे वायरल किया गया। अधिकारी-कर्मचारी अपना काम सही से करें तो जनता को कोई दिक्कत नहीं आएगी। हर नागरिक को उसके काम के बारे में पूछने का अधिकारी है।</p>
<p>याद रहे कि IPH मंत्री का बेटा अक्सर सु्र्खियों में रहता है। पहले भी उनके बेटे पर विधायक पद के काम करने के आरोप लग चुके हैं। यहां तक इसकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। ताजे मामले में भी मंत्री के नवाबजादे सरेआम कर्मचारियों से दंबग व्यवहार करते नज़र आ रहे हैं। यहां तक जिस सीट पर कर्मचारियों को बैठना होता है उस सीट पर मंत्री का बेटा बैठा और अधिकारी कर्माचरी डर के मारे खड़े हैं। लेकिन बावजूद इसके भी मुख्यमंत्री इसे आम नागरिक से कर्मचारी की बात कह रहे हैं। ये देखें वीडियो…</p>
<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/0TdSqXof6No” width=”640″></iframe></p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…