‘बर्फबारी के बाद शिमला में इमरजेंसी’, निगम पर लग रहे आरोप

शिमला नागरिक सभा ने शिमला शहर में बर्फबारी के बाद पैदा हुई अव्यवस्था के लिये नगर निगम शिमला की घोर निंदा की है। शहर की जनता पिछले 3 दिन से भारी परेशानी में है और ये दोनों संस्थाएं कुम्भकर्णी नींद सोई हुई हैं। नागरिक सभा ने चेताया है कि अगर शीघ्र ही नगर निगम ने शिमला शहर में सेवाओं को बहाल न किया तो नागरिक सभा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।

सभा के अध्यक्ष ने नगर निगम शिमला की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस तक भी चल नहीं पा रही है। बसों के न चलने से लोगों को कई किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। शहर में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। पूरा साल भर चलने वाली आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग की इस बर्फबारी में पूरी पोल खुल गयी है। शहर की जनता भारी परेशानी में है। पिछले 3 दिनों से कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। पानी की पाइपें टूटी पड़ी हुई हैं। कई वार्डों में दो दिन से बिजली नहीं है। शहर में तीन दिन से कोई कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।

अभी तक शहर की सड़कों और रास्तों से बर्फ नहीं हटी है। बर्फबारी के कारण दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। शहर में कर्मचारी और मजदूर वर्ग पिछले तीन दिनों से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। शहर में पिछले 3 दिन से गैस का वितरण भी रुका हुआ है और लोग भारी ठंड में गैस से वंचित हो रहे हैं। शहर में पूरी तरह अव्यवस्था का आलम है। शहर की जनता बर्फबारी के कारण बुरे दौर से गुज़र रही है और भाजपा शासित नगर निगम के 28 पार्षद पॉन्डिचेरी आदि में मौज-मस्ती कर रहे हैं। यह बिल्कुल अमानवीय है।

नगर निगम शिमला की लापरवाही इस बात से ही स्पष्ट हो जाती है कि बर्फबारी से निपटना तो दूर बर्फबारी से निपटने के लिए सड़कों के किनारे मिट्टी,रेत व जीरा आदि रखने में भी नगर निगम पूरी तरह असफल रहा है। नगर निगम का जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से तालमेल बिठाने में बिल्कुल नाकामयाब रहा है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago