मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिए आदेश, कोरोना नियमों का पर्यटकों से करवाएं पालन

<p>कोरोना कर्फ्यू की बंदिशो में छूट मिलने के हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की बाढ़ सी आ गई है। हज़ारों की संख्या में बाहरी राज्&zwj;यों से पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में रिकॉर्ड वाहन पहुंच रहे हैं। प्रदेश में पिछले 14 जून के बाद से हिमाचल में 4 लाख के करीब वाहन आ चुके हैं। हर दिन प्रदेश में 20 हज़ार से ज़्यादा वाहन आ रहे हैं। जून माह लगभग 6 लाख पर्यटकों ने हिमाचल का रूख किया। वीकेंड में हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का जमावड़ा लग गया है। शिमला में ही पिछले 24 घंटो के दौरान लगभग 5 हज़ार वाहन पहुंचे है।</p>

<p>बढ़ते पर्यटकों की आमद और कोरोना नियमों की अनदेखी को देखते हुए कोर्ट ने भी सरकार को जरूरी ऐरतिहात बरतने के आदेश दिए हैं। सरकार भी इसको लेकर चिंतित है जिसके मद्देनजर सरकार ने सभी डीसी एसपी को कोरोना नियमों का पालन करवाने के दिशानिर्देश दिए है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि एसपी डीसी को ये भी आदेश दिए गए हैं कि पर्यटकों को मास्क और उचित दूरी सहित अन्य नियमों का पालन करवाना सुनिश्चित करें। जिस पर्यटक के पास मास्क नहीं है उनके लिए मास्क बांटे। ये अभियान शिमला में पुलिस ने आज शुरू कर दिया है।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश में हर साल लगभग 1 करोड़ 70-80 लाख पर्यटक आता है। लेकिन बीते वर्ष कोविड के चलते मात्र 32 लाख पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश का रुख किया। इस साल 31 मई तक 13 लाख 30 हजार पर्यटक ही हिमाचल पहुंचे क्योंकि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मई माह के शुरू में ही कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया। जून माह लगभग 6 लाख पर्यटकों ने हिमाचल के रुख किया जो पिछले साल की संख्या के बराबर ही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

9 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

9 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

9 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

9 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

9 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

10 hours ago