मुख्यमंत्री ने किया सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ, लोगों को किया जाएगा जागरूक

<p>देश भर में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त होते हैं। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में भी सड़क हादसों में सालाना करीब डेढ़ हज़ार लोग मौत का ग्रास बन जाते है। इन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हिमाचल में आज से राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया। शिमला के रिज मैदान से इस सड़क सुरक्षा अभियान को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए लघु नाटिकाओं का मंचन किया गया।</p>

<p>परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि इससे पहले सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था। लेकिन इस मर्तबा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। बेल्ट लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर पाबंदी, ओवर स्पीड और हेलमेट लगाने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। यदि सड़क हादसे में कोई व्यक्ति मदद करता है तो उससे पुलिस पूछताछ नहीं करेगी। गुड समार्टियन अभियान से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। ई परिवहन औऱ कैशलेस को एचआरटीसी शुरू करने जा रहा है। सरकार इलेट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक चार्ज केन्द्र स्थापित करने पर बल देगी।</p>

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसे में यदि कोई किसी व्यक्ति की जान बचाने में सफल होता है तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। परिवहन निगम ने एक माह का पूरा खाका तैयार किया है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। मोबाइल सुनते समय वाहन न चलाएं ऐसी लापरवाही से आप खुद और दूसरे व्यक्ति को संकट में डालते हैं। अंधी दौड़ भी सड़क में मौत को दावत देती है। इसलिए सड़क में चलते समय बहुत सावधनियां बरतने की जरूरत है। जानकारी के साथ जागरूकता जरूरी है। इस अभियान को गांव स्तर ले जाना है। सड़कों में जहां दुर्घटनाओं की संभावना है उन जगहों में क्रैश बैरियर लगाना सुनिश्चित करें। इसके लिए ज़िम्मेदारी तय होगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

14 mins ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

5 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

5 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

6 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

7 hours ago