देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफ़ा, बताई इस्तीफे की वज़ह

<p>कांग्रेस कमेटी के देहरा ब्लॉक के अध्यक्ष नरदेव कमर ने अपने पद से रिजाइन कर दिया है। नरदेव ने बताया कि उन्हें मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की तरह से सौंपी गई है, इसलिए उन्होंने अपने ब्लॉक अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। मेरे त्यागपत्र देने के पीछे कोई भी कारण नहीं है, बल्कि मैं 4 साल से लगातार ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहा था और अब किसी दूसरे को भी मौका मिलना चाहिए। यही सोच कर मैंने अपना त्यागपत्र दिया है और जो नई जिम्मेवारी राहुल गांधी ने मुझे दी है इस पर अब मैं अपना काम करना चाहता हूं।</p>

<p>बताते चलें कि देहरा ब्लॉक से कांग्रेस पार्टी को हमेशा टिकट की दावेदारी भी आती रही। ऐसे में चुनावों से ठीक पहले उनका अपने अध्यक्ष पद से रिजाइन करना और साथ में यह कहना कि मुझे 4 साल हो गए हैं अपने आप में ही जता रहा है कि कहीं ना कहीं ये कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई का ही एक हिस्सा तो नहीं।</p>

<p>आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बैठकर मंथन कर रही है। वहीं इस तरह के त्यागपत्र क्या संदेश पार्टी के भीतर और हाईकमान में छोड़ने वाले हैं यह अपने आप में ही एक प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

3 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

21 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

50 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago