कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न, राठौर बोले- कांग्रेस मुक्त भारत करने वालों को जनता ने दिया जवाब

<p>हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों में हुए चुनावों में कांग्रेस ने सोलन और पालमपुर में जीत हासिल की है। इस जीत की खुशी में कांग्रेस ने आज राजीव भवन शिमला में जश्न मनाया। जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी।</p>

<p>प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की इस जीत ने भाजपा के अहंकार को तोड़ दिया है। जो भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत करने का दावा करती है, उनके लिए कांग्रेस की ये जीत करारा जवाब है। उन्होंने इस जीत का श्रेय सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए आगामी 2022 के विधानसभा के चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया।</p>

<p>राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी की विजय सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को दर्शाती है। इन चुनावों में जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कुलदीप राठौर ने कहा कि शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोटे चुनावों में हार जीत से फर्क नहीं पड़ता इसलिए इन चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ी न हुई हो। लेकिन 2022 के चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इन चुनावों में विविपेट का प्रयोग नहीं किया गया है जिसकी शिकायत कांग्रेस ने की है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8707).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

6 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

7 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

7 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

7 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

11 hours ago