लॉकडाउन के बीच कैसे हिमाचल पहुंचे भाजपा प्रवक्ता, क्या शक्तिमान हैं?- राठ़ौर

<p>कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा पर निशाना साधा है। राठ़ौर ने कहा कि कांग्रेस के आरोपों का न तो सरकार पास कोई जवाब है और न ही कोई तोड़। प्रदेश भाजपा को आज अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को यहां लाना पड़ रहा है, क्योंकि उसके पास कांग्रेस के आरोपों का कोई जवाब ही नहीं है। इससे साफ है कि प्रदेश में भाजपा पूरी तरह बौखलाहट में बेचैन है।</p>

<p>उन्होंने भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली के लॉक डाउन के चलते धर्मशाला आने पर सवाल उठाते हुए सरकार से जानना चाहा है कि वह बताए कि कोरोना रेड जोन से आए कोहली ने क्या यहां आने की कोई प्रशासन से अनुमति ली थी। क्या वह सड़क मार्ग या वायु मार्ग से यहां पंहुचे। क्या वह कही शक्तिमान कि तरह धर्मशाला में अबतारित तो नहीं हुए, जिसके आने की कोई खबर स्थानीय प्रशासन को भी नही थी। उनके साथ कितने लोग आए थे। क्या वह राज्य अथिति घोषित किए गए थे ।क्या उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो किया। क्या उन्हें संस्थागत क्वारन्टीन किया गया..??</p>

<p>राठौर ने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश पुलिस मुख्यालय में दिल्ली से एक संक्रमित व्यक्ति पुलिस प्रमुख से मिल कर चला जाता है जो बेहद ही गंभीर मामला है। ऐसा लगता है को लॉक डाउन का नियम विशेष व्यक्ति के लिए अलग और आम लोगों के लिये अलग है। इन सब प्रश्नों की जवाबदेही प्रदेश सरकार की बनती है। पहले भी भाजपा अपने नेताओं को लॉक डाउन में यहां लाई और उनका भी कोई कोविड प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया गया।</p>

<p>इससे साफ है कि प्रदेश सरकार इस नियम के प्रति कतई संवेदनशील नहीं है। आज प्रदेश और देश मे जिस प्रकार कोरोना संक्रमित लोंगो की संख्या बढ़ रही है वह सब इनकी विफलताओं को उजागर करती है। आज देश इस माहमारी में विश्व के चौथे पायदान में पहुंच गया है जो बहुत ही चिन्ता का विषय है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: 15 अक्तूबर को साक्षात्कार, टेंपररी वर्कमैन के पदों पर भर्ती

ITI Mandi campus interview: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए, मंडी में मंगलवार को एक…

60 mins ago

Himachal: 21 साल बाद तृतीय श्रेणी पदों पर नियमित भर्ती, 245 स्पेशल एजुकेटर के पद भरे जाएंगे

  Himachal Special Educator recruitment: हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी…

1 hour ago

Hamirpur News: सर्विस लाइन पर कुंडी लगाकर घर के लिए बिजली का जुगाड़ पड़ा महंगा, 1.30 लाख रुपये जुर्माना

Power Theft in Nadaun: नादौन विधानसभा क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला सामने आया है,…

2 hours ago

हिमाचल के बिस्मिल्लाह खां सूरजमणि का निधन, शोक की लहर

Surajmani passes away : देश में छोटे बिस्मिल्लाह खां के नाम से मशहूर शहनाई वादक…

2 hours ago

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

14 hours ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

15 hours ago