6 माह में जयराम सरकार के दामन पर लगे 6 बड़े दाग: सुक्खू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार के 6 माह के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया है। सुक्खू ने कहा कि छह महीने के शासन में सरकार के दामन पर 6 बड़े दाग लगे हैं। प्रशासनिक तौर पर सरकार पूरी तरह नाकाम रही और जयराम ठाकुर को अपनी प्रधान सचिव तक को बदलना पड़ गया। यहां तक कि बीजेपी ने ही मुख्यमंत्री को फेल करने की कोशिशें जारी रहीं।

सुक्खू ने गिनाए बड़े दाग…

सुक्खू ने कहा कि शिमला में घोर पेयजल संकट के कारण पूरी दुनिया में नाक कटी, पर्यटन पर बुरा असर पड़ा। देशी-विदेशी मीडिया ने सरकार को प्रशासनिक तौर पर फेल करार दिया गया। यहां तक कि शिमला का समर फेस्टिवल तक रद्द हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क़सौली में अवैध निर्माण गिराने गई TCP विभाग की अधिकारी शैलबाला की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। जिस पर सरकार ने ढील दिखाई और सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार भी लगाई।

सुक्खू ने कहा कि सरकार के 6 महीने के कार्यकाल में सौ से अधिक बड़े अपराध हुए, जिनमें 65 के करीब दुष्कर्म और छेड़छाड़ तथा 35 हत्याएं शामिल हैं।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ भेदभाव हो रहा है। स्कूल में अनुसूचित जाति के बच्चों को अलग बिठाया जाता है तो वहीं सरकार ने SC कमीशन तक भंग कर दिया है। दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार शिक्षकों की जरूरत पूरा करने में भी नाकाम रही है। बच्चे पढ़ाई छोड़कर निजी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं।

सुक्खू ने कहा कि उड़ान योजना भी प्रदेश सरकार की बड़ी असफलता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरूआत करते हुए कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर करेगा, मगर 19 सौ रुपये तय की गई टिकट 19 हजार रुपये में मिल रही है। इससे हवाई चप्पल वाले उडान का लाभ नहीं ले पा रहे।

सुक्खू ने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने में भी जयराम सरकार नाकाम रही है। सरकार का अब तक का कार्यकाल जश्न और कर्मचारियों के तबादलों में ही बीत गया। 25 हजार से अधिक तबादले सरकार ने छह महीने में कर डाले हैं, जिससे कर्मचारी वर्ग परेशान है।

Samachar First

Recent Posts

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

7 mins ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

5 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

6 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

6 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

21 hours ago