प्रदेश कांग्रेस ने JP नड्डा को दी बधाई, पार्टी को मोदी-शाह से बचाने की दी नसीहत

<p>बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होने पर प्रदेश कांग्रेस ने बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जेपी नड्डा विश्वविद्यालय में उनके सहपाठी रहे हैं और हिमाचल से जुटे नेता का किसी राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष बनना बड़ी उपलब्धि है। जेपी नड्डा ने जो संगठन में जो काम किया है उसी बल पर उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है। लेकिन जिस तरह से देश में बीजेपी का ग्राफ दिन प्रति दिन गिर रहा है ऐसे में पार्टी को मोदी-शाह की गिरफ्त से बाहर निकालना बड़ी चुनौती होगी।</p>

<p>राठ़ौर ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में हिमाचल से जुड़े नेताओं को अच्छा स्थान मिलता रहा है। आनंद शर्मा, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार सहित कई अन्य नेता केंद्र में मंत्री रहे हैं। जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने संगठन में जो काम किया है, उस पर पार्टी ने मुहर लगी है। केंद्र सरकार के जनविरोधी नितियों से आज देश की जनता त्रस्त है और परिस्थितियां बदलती जा रही हैं। ऐसे में जेपी नड्डा के लिए काफी चुनौती रहेगी।</p>

<p>वहीं, राठौर ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो पैसा कर्ज के तौर पर लिया जा रहा है, उसका सुदपयोग नहीं हो रहा है। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भी कर्ज लिया गया और उसका इस्तेमाल प्रदेश के विकास के लिए किया गया। लेकिन आज कर्ज लेने के बाद भी विकास नजर नहीं आ रहा है। सरकार 2 साल में जो कर्ज लिया गया है, उसे कहां खर्च किया गया, उसे सावर्जनिक करे। कर्ज में डूबी सरकार मंत्रियों और असफरशाही को बड़ी-बड़ी गाड़िय़ा खरीद फिजूलखर्ची कर कर रही है। ये जनता पर अनावश्यक रुप से बोझ डालने जैसा है। सरकार को चाहिए कि वह फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाते हुए विकास को तरजीह दे।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago