शिमला में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, वीरभद्र सिंह के कंधों पर 2022 जीतने की फिराक़ में कांग्रेस

<p>राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हल्ला बोला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अगुवाई में हुई इस रैली में जोश तो नज़र आया लेकिन अनुशासन की भारी कमी दिखी। 2022 में भी कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बूढ़े कंधों के सहारे अपनी नैया पार लगाने की फ़िराक में नज़र आ रही है। रैली में वीरभद्र सिंह, विप्लव ठाकुर, सुधीर शर्मा, सुखविंदर सुक्खू वाले गुटों को एक साथ लाकर कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया।</p>

<p>राजीव शुक्ला ने कहा कि आज&nbsp; महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों से निपटने में भाजपा सरकार असफल रही है। कांग्रेस ने इस जनसभा के माध्यम से 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने का बिगुल बजा दिया है।वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही 2022 का चुनाव कांग्रेस लड़ेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदलने के सवाल पर शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है लेकिन भाजपा ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनके मुख्यमंत्री सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। मोदी सरकार ने सरकारी उपक्रम बेच दिए जिनको कांग्रेस सरकारों ने खड़ा किया था।</p>

<p>पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के बड़े नेताओं व विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए सबको एक जुट होने की ज़रूरत है। संगठन में &quot;आया राम-गया राम&quot; वाले नेताओं को कोई जगह नहीं होनी चाहिए। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। उधर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वह विपक्ष के नेता को हटाने की बात करते रहते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी चली गई है इसलिए वह अपनी कुर्सी बचाएं। प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8493).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago