<p>विधानसभा चुनावों के बाद भी कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर देखने को मिल रही है। एक चैनल इंरव्यू में कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी हार का ठीकरा वीरभद्र सिंह पर फोड़ रहे हैं। दरंग से हार का सामना करने वाले पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने वीरभद्र के खिलाफ ये मोर्चा खोला है।</p>
<p>कौल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे हारने के पीछे वीरभद्र सिंह के आदमी का हाथ है, जो आजाद रूप से लड़ रहा था। लेकिन, वीरभद्र सिंह इस आजाद प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर सपोर्ट कर रहे थे। कौल सिंह ने कहा कि पूर्ण चंद ने खुद खुले मंच से ये ऐलान किया है। वीरभद्र सिंह का ऐसा करना एक कहावत को दर्शाता है 'घर का बेदी लंका ढाए'</p>
<p>गौरतलब है कि दरंग से कौल सिंह ठाकुर हार चुके हैं और बीजेपी प्रत्याशी जवाहर ठाकुर ने यहां से जीत हासिल किया है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…