‘भांग की खेती करने को तैयार जयराम सरकार’, कांग्रेस नेता ने जताया रोष

<p>प्रदेश में भांग की खेती करने की बात पर कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने रोष जाहिर किया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे के व्यापार को कंट्रोल करने में जयराम सरकार पूरी तरह फ़ेल साबित हुई है। आए दिन प्रदेश में नशे को लेकर नए-नए मामले सामने आ रहे हैं और ऊपर से सरकार भांग की ख़ेती करने की बात कर रही है।</p>

<p>चुटकी लेते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वैसे तो पहाड़ों पर अफ़ीम की खेती भी अच्छी हो सकती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे किया जाए। उन्होंने कहा कि भांग की ख़ेती की मान्यता मिलना वैसे भी आसान नहीं है और इसमें हाइ लेवल इन्क्वाइरी के बाद ही निर्णय लिया जाता है। बताते चलें कि हिमाचल में भी उत्तराखंड की तर्ज पर सरकार भांग की खेती करने के मन बना रही है। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी और बाद में औद्योगिक रूप से प्रयोग में लाया जाएगा।</p>

<p>गौरतलब है कि विश्व भर में क़रीब 170 देशों में भांग की खेती होती है। इससे निकलने वाले ऑयल की कीमत बाजार में 25 हजार तक होती है। चीन, हंगरी, कोरिया, ब्रिटेन सभी जगहों पर इसकी खेती की जाती है। वहीं, हिमाचल के बाद उत्तरप्रदेश भी भांग की खेती के लिए तैयार है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

1 hour ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

1 hour ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

11 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

11 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

12 hours ago