‘मोदी के बदज़ुबान नेता है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती मोदी के बदजुबान बयानवीर नेता हैं… जो ऊलजलूल बयानबाजी के लिए मशहूर हैं। कभी वे महिलाओं के प्रति बदजुबानी रहते हैं तो कभी राधास्वामी समुदाय पर तो कभी कांग्रेस नेताओं पर। ये बाद हमीरपुर से कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने सत्ती पर पलटवार करते हुए कही।

संयुक्त बयान में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तानी कहना सत्ती की घटिया मानसिकता और भाजपा की समाज विरोधी सोच को दर्शाता है। बीजेपी को धर्म, जाती, क्षेत्रवाद, छद्म राष्ट्रवाद आदि मुद्दों के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं देता। यही वजह है कि सत्ती को कांग्रेस भी एक ही जिला में नज़र आ रही है। सत्ती साम्प्रदायिक सोच का चश्मा उतारें… उन्हें ज्ञान हो जाएगा कि भाजपा ही ऊपर-नीचे का हिमाचल कह कर भेदभाव करती आई है, जबकि कांग्रेस धर्मनिर्पेक्ष विचारधारा में विश्वास रखती है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि दूसरी ओर सत्ती भी अपनी पार्टी का आंकलन करें ख़ुद भाजपा के भेदभाव का पर्दाफाश हो जाएगा। सरकार में सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने में भाजपा बिफल रही है। संघ के दबाव में भारी असंतुलन पैदा हुआ है और सभी वर्गों-समुदायों को प्रतिनिधित्व न देकर वर्गविशेष को ही तरजीह दी गयी। कांग्रेस के अंदरूनी मामलों की चिंता छोड़ें और अपनी पार्टी में चल रहे भेदभाव-सत्ता संघर्ष की चिंता करें। इसके चलते ये सरकार पंगु बन कर रह गई है और विकास के नाम पर मात्र जुमले बेचे जा रहे हैं।

प्रदेश की जनता को झूठे सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं।कभी सड़कों के नाम पर तो कभी इन्वेस्टर मीट के नाम पर जनता को सपने दिखाए जा रहे हैं जबकि हक़ीक़त में धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा है।भ्र्ष्टाचार के मामले उजाहर हो रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago