सुक्खू का BJP पर वार, सांसद हिसाब दें-सरकार से 100 दिन बाद निपटेगी कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों से हिसाब मांगकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस लगातार बीजेपी सांसदों को घेरे हुए है। वहीं, बीजेपी भी कांग्रेस के इस अभियान पर काउंटर अटैक की कोशिश पर है। इस कड़ी में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है और उन्हें उनके हिसाब की याद दिलाई है।

कांग्रेस चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अभी हिसाब नहीं मांगा है, उन्हें कांग्रेस ने 100 दिन का समय दिया है। इसके बाद पार्टी उनसे हिसाब लेगी। अभी तो बीजेपी सांसदों को चार साल का हिसाब देना होगा, जिन्हें जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ चुनकर भेजा था। जनता और विपक्ष को सांसदों से हिसाब मांगने का पूरा हक है। चूंकि, 2014 में जनता से किए गए सभी वादे जुमला ही साबित हुए हैं।

सुक्खू ने कहा कि सांसदों ने चार साल में किया ही कुछ नहीं, इसलिए वे जनता और कांग्रेस को हिसाब देने से कतरा रहे हैं। उनकी नाकामियों को छिपाने के लिए राज्य सरकार को आगे आना पड़ रहा है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में केंद्र और राज्य में विपक्ष में है, ऐसे में सजग विपक्ष के नाते जनहित में पार्टी आवाज बुलंद करेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अभियान का जवाब आने वाले बजट सत्र में देगी।

Samachar First

Recent Posts

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

16 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

28 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

56 mins ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

5 hours ago