‘बेलगाम घोड़े की तरह हैं IPH मंत्री, ये मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनता’

<p>उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी में ज़ुबानी जंग जोरों पर है। पच्छाद में पाइप से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाने की ठान ली है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पीसीसी चीफ़ कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि IPH मंत्री बेलगाम घोड़े की तरह हैं जो अपने मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते। उन्हें तुरंत उनके पद से हटा देना चाहिए। डीसी सिरमौर सरकार एजेंट के रूप में काम कर रहे है इसलिए उनको वहां से हटाया जाए।</p>

<p>आदर्श चुनाव आचार सहिंता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। धर्मशाला में इसकी शिकायत की गई है। अब पच्छाद में पाईप से भरा ट्रक पकड़ा गया आईपीएच मंत्री पच्छाद के प्रभारी है तो क्या वह लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं? महेंद्र सिंह मंत्री के रूप में पूरी तरह बिफल रहे है। आईपीएच में भी कई धांधलियां की है। कांग्रेस 21 अक्टूबर के बाद इसके ख़िलाफ़ सड़कों पर भी व कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।</p>

<p>राठ़ौर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल संवैधानिक पद पर होने के बाबजुद भाजपा का खुलेआम प्रचार कर रहे हैं जो कि गलत है। चुनाव के यदि बिन्दल प्रचार करते नजर आए तो उनको काले झंडे दिखाए जाएंगे। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है सभी बड़े नेता क्षेत्र में जुटे हुए है। पुराने नेताओं को भी सक्रिय किया जा रहा है। सरकार के प्रति लोगों में भारी रोष है। केन्द्र के नोटबन्दी और जीएसटी लागू करने के फैसले से नाखुश है। भाजपा हाटी समुदाय से ट्राइबल का दर्जा देने के वायदे से पीछे हटे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago