कांग्रेस में टिकट के लिए दौड़ शुरू, हमीरपुर-शिमला से कईयों ने ठोंकी ताल

<p>लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र अभी से नेताओं ने अपनी दावेदारी देना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने दावेदारियां पेश करना शुरू कर दी हैं। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में दावेदारियां करने वालों का जमावड़ा लगा रहा। शिमला संसदीय क्षेत्र से कुल 3 लोगों ने दावेदारी पेश की है, जिनमें अमित नंदा, सुरिंदर गर्ग और सोहन लाल का नाम शामिल है। साथ ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अभिषेक राणा ने कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा के पास आवेदन सौंपा।</p>

<p>इस दौरान आवेदकों ने कांग्रेस हाईकमान पर विश्वास जताते हुए कहा कि अग़र उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो उसके बाद भी जिसे टिकट मिलेगा उसके लिए कार्य करेंगे। वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। टिकट के लिए आवेदन करना हर एक कार्यकर्ता का हक़ है।</p>

<p>आपको बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने 31 जनवरी तक चारों सीटों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन भरने के लिए रिजर्व के लिए 35 हज़ार औऱ ओपन संसदीय सीट के लिए 50 हज़ार फ़ीस है। वहीं, 4 फ़रवरी को चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और बाकी सदस्य आवेदकों के आवेदन पर चर्चा करेंगे। उसके बाद आवेदनों की छंटनी कर फाइनल लिस्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

12 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

12 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

12 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

13 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

14 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

15 hours ago