अपने स्तर पर कोरोना स्थिति और लौटे लोगों पर नज़र रखें कांग्रेस सचिव: कुलदीप राठ़ौर

<p>कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों का आह्वान किया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में अपने स्तर पर कोविड-19 की स्थिति पर अपनी कड़ी नज़र रखें। प्रदेश में&nbsp;&nbsp; कोविड-19 के मामलें बढ़ना चिन्ता का विषय है। आम लोगों या स्वास्थ्य कर्मियों से संबंधित कोई समस्या नज़र आती है उसे किसी भी स्तर पर नजरअंदाज न किया जाए।वह अपने स्तर पर भी उसे दूर कर सकते है और अगर उन्हें लगता है कि कोई गम्भीर मामला है तो उसे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय या सीधे उन्हें भी सूचित किया जा सकता है।</p>

<p>राठ़ौर ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस समय देश प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है। इस मसले में भाजपा की किसी भी राजनीति को सफल नहीं होने देना है। इस बात पर चिंता जताई कि जो दावे प्रदेश सरकार कर रही है वह धरातल पर कहीं भी नज़र नहीं आ रहें है। अभी तक कोविड-19 के साथ साथ प्रदेश में आम लोगों, किसानों, बागवानों,कारोवरियों की समस्याओं पर सरकार आंखे मूंदे&nbsp; बैठी है।</p>

<p>इससे पूर्व कांग्रेस सचिवों ने प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में कोरोना को लेकर बहुत भय की स्थिति बनती जा रही है। प्रदेश के बाहर से आने वाले प्रदेशवासियों को सीमा पर क्वारन्टीन केंद्रों में कोई भी बेहतर सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही है। उनके स्वास्थ्य जांच की केवल लीपापोती की जा रही है। यही कारण है कि हाल ही के दिनों में प्रदेश में इसके मामले बढ़ते जा रहें है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago