Follow Us:

महिला क्रूरता मामले पर कांग्रेस ने जताया रोष, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

पी. चंद |

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि दिनदिहाड़े सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से बदसलूकी हो रही है। इस अमानवीय व्यवहार की हम कड़ी निंदा करते हैं। इस घटना से साबित हो गया है कि असमाजिक तत्वों औऱ कथित तौर पर धर्म के ठेकेदारों को कानून का कोई डर नहीं है।

राठौर ने कहा है कि इस अमानवीय घटना ने जहां एकओर उन्हें जिंझोड़ कर रख दिया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश को शर्मसार कर के रख दिया है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की पोल भी खोल कर रख दी है। आखिर इतनी बड़ी घटना के बाद प्रशासन का ढुलमुल रवैया प्रदेश सरकार की कारगुजारी को भी उजागर करता है।

राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की हल्के से न लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने समय रहते इस घटना को रोकने के कोई ठोस उपाये नहीं किये।

कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस वृद्ध महिला के मानसम्मान के तौर पर इसे पूरी सुरक्षा देते हुए इसे तुरंत आर्थिक मदद भी दी जाए। भविष्य में ऐसी घटना की कोई पुनः वृत्ति न हो इस पूरे मामले पर दोषियों के खिलाफ कोई भी ढील नहीं बरती जानी चाहिए।