पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, साईकिल रैली निकाल जताया विरोध

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। पूरे देश भर में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश में भी हर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किए गए।

शिमला में भी कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त की अध्यक्षता में कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से कैथू पेट्रोल पंप तक साईकिल रैली निकालकर बढ़ी हुई कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने में सरकार पहले ही केंद्र और प्रदेश स्तर पर विफल हो गई है। साथ ही लोगों को बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल की कीमतों और महंगाई की मार भी अब झेलनी पड़ रही है जिससे लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। केंद्र सरकार गरीबों की जेब से पैसा निकाल कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है और उनके कर्ज माफ कर रही है।

सरकार राहत देने के बजाय जनता विरोधी निर्णय ले रही है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी आज सड़कों पर उतरी है। अगर कीमतों में लगाम नहीं लगाई तो केंद्र सरकार के खिलाफ भविष्य में कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

18 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

25 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

44 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago