पॉलिटिक्स

महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘जयराम सरकार का पतन बनेंगी जन विरोधी नीतियां’

2022 के चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक दल ने अभी से अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में शिमला में डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं समेत नेताओं ने गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। बजाय महंगाई को कंट्रोल करने के केंद्र सरकार अपने कामों में व्यस्त है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल के दामों ने शतक लगा दिया है जिसके कारण अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। यह महंगाई की मार देश व प्रदेश की गरीब जनता पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में महंगाई बेरोजगारी माफिया राज चरम पर है। जिससे इस सरकार का पतन निश्चित हो गया है।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

13 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

13 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

20 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

20 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

20 hours ago