2022 की जीत के संघर्ष के लिए कांग्रेस तैयार, बीजेपी के मुश्किल से मिलेगा बहुमत: कांग्रेस

<p>कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्तासीन होने के लिए आगामी संघर्ष के लिए तैयार है। जिस तरह से कांग्रेस संगठन ने पिछले दो सालों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सत्तारुढ़ भाजपा को घुटनों के बल लाया है उसका श्रेय पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज कहे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुटता के साथ पोलिंग बूथ कमेटियों के गठन में निरन्तर आगे बढ़ रही है। जिस तरह से पार्टी की पूर्व प्रभारी रजनी पाटिल ने संगठन को सुदृढ करने का काम किया उसके परिणाम दिल्ली में भारत बचावो रैली में सामने आए थे जब हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बलबूते पर दिल्ली पहुंचा था। वर्तमान पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के कुशल,अनुभवी निर्देशन में पार्टी एकजुट हुई है। शुक्ला के कुशल प्रबंधन की प्रतिभा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है और कार्यकर्ता जोश के साथ आगे बढ़ने हेतु सक्रीय हो चुका है।</p>

<p>कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस निसन्देह 2022 के विधानसभा चुनावों में सरकार बनाएगी और भाजपा को दहाई का आंकड़ा पार करना मुश्किल हो जाएगा। संघर्ष के आगामी डेढ़ साल चुनौतीपूर्ण हैं अतः सभी कार्यकर्ता इस चुनौती को स्वीकार करके आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के काफिले को रोकना अब भाजपा सरकार के बस में नहीं है। प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति जनता में भारी रोष व्याप्त है। जनता भाजपा सरकार को अब तक के इतिहास की सबसे निकम्मी,अदूरदर्शी, अनुभवहीन सरकार के रूप में&nbsp; मानने लगी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

2 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

9 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago