सुक्खू से मिले राजेंद्र राणा, टिकट की होड़ में बन रहे नए समीकरण!

<p>लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस में नए समीकरण बनते नज़र आ रहे हैं। जो नेता कभी मंच पर एक साथ दिखते तक नहीं थे वे अब एक साथ दिखने लगे तो चर्चा लाजमी है। बुधवार को सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लगभग 1 घंटे तक मुलाक़ात हुई और ये मुलाक़ात चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा हो सकती है।</p>

<p>याद रहे कि राजेंद्र राणा वीरभद्र गुट के माने जाते हैं और लोकसभा चुनावों में वे लगातार टिकट की दावेदारी बनाए हुए हैं। वहीं, सुक्खू के गृह जिला होने के चलते और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते टिकट रजामंदी के लिए उनकी सहमति जरूरी है। ऐसे में राणा का सुक्खू के घर पर मिलना कहीं न कहीं भविष्य में नए समीकरणों के संदेश दे रहा है।</p>

<p>हालांकि, इस संदर्भ में जब विधायक राजेंद्र राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल के हमीरपुर दौरे के चलते वे सुक्खू से मिलने पहुंचे थे। वहीं, सुक्खू ने इस बारे में कहा कि बाकी लोकसभा क्षेत्रों से उन्हें नेता-कार्यकर्ता मिलने आ रहे हैं। राजेंद्र राणा भी उसी तरह चुनावी चर्चा के लिए आए थे। सूत्रों की मानें तो इस दौरान कई निष्कासित नेता भी घर वापसी के लिए सुक्खू से मिलने पहुंचे थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

24 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

40 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

45 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago