<p>पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सोमवार को सुजानपुर में बरसात प्रभावितों से मिलने पहुंचे। धूमल ने जहां प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी, वहीं सभी वार्डों का दौरा भी किया। इस दौरान धूमल ने इस कुदरती त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा है कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को फौरी राहत मुहैया करवाई गई है। शीघ्र ही सभी पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से जितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करवाई जाएगी।</p>
<p>उन्होंने कहा कि सुजानपुर प्रशासन ने देर रात तक मोर्चा संभाले रखा। लोगों को समस्या ना हो इसका पूरा ख्याल रखते हुए कार्रवाई की जिसके लिए सुजानपुर प्रशासन बधाई का पात्र है। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण को बढ़ावा ना देने की बात कही औऱ कहा कि प्रशासन का इस कार्य में सहयोग करें, ताकि यह बरसात का पानी जो आज उनके घरों में घुसा है वे आगे से न आए।</p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…