<p>हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। आईजीएमसी में उपचाराधीन वीरभद्र सिंह की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, जिसके चलते उनका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें आज सुबह उनकी रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। </p>
<p>कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पिछले काफी समय से आईजीएमसी में उपचाराधीन है और उनको स्वास्थ्य संबंधी कई और दिक्कतें भी है। ऐसे में उनका दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाया जाना चिंता की बात है। इससे पहले वो 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।</p>
<p>वहीं उन्होंने गत तीन मार्च को कोरोना का पहला टीका भी लगवाया था। मैक्स से वापस आने का बाद शिमला पहुंचते ही उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाना पड़ा तबसे लेकर वह वहीं पर है। लेकिन आज सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…