2022 में स्थिति हो जाएगी स्पष्ट, पंचायती राज चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हुए: जीएस बाली

<p>प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने पंचायती राज चुनावों में मतदान की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। हमीरपुर में वह पंचायत समिति के नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव कुमार के आवास पर समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।&nbsp;</p>

<p>चुनावों के परिणामों में कांग्रेस के पिछड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े गए थे। हार और जीत का आकलन तब होगा जब पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़े गए हों। पूर्व मंत्री ने कहा कि जो सरकार सत्ता में होती हो वह जाहिर तौर पर पंचायत चुनावों में मैनेजमेंट करती है। 2022 में विधानसभा चुनावों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और पता चल जाएगा कि क्या हालात हैं।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लंच डिप्लोमेसी की पंचायती राज चुनावों में नई परंपरा भाजपा सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा विधायकों द्वारा शुरू की गई है जो कि एक गलत प्रथा है। इसके विपरीत नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए ताकि वह अपने लोगों की स्वतंत्र भाव से सेवा कर सकें। इससे पहले जीएस बाली का बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव कुमार के आवास पर पहुंचने पर कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago