मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं, मेरे खिलाफ भाजपा ने की साजिश: कौल सिंह ठाकुर

<p>कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह ने आज पालमपुर में कहा कि मैं कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता हूं और हमेशा से कांग्रेस के लिए काम करता आया हूं। कुछ लोगों ने साजिश के तहत कुछ गलत खबरे लगवाई हैं जो सरासर गलत है। मैं मंडी चुनावों में सक्रिय हूं और कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं। मंडी में कांग्रेस के मेनिफेस्टो से लेकर रोड शो तक मैंने सभी जगह अपनी जिम्मेदारी निभाई है और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों के लिए वोट भी मांगे है।</p>

<p>कौल सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनावों को प्रभावित करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है जिसे मैं सिरे से नकारता हूं। भाजपा चुनावों में बुरी तरह से हार रही है। यही कारण है कि भाजपा को इस तरह के हथकंडे अपनाने पड़ रहे है लेकिन प्रदेश की जनता जागरूक है और महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ अब भाजपा को जवाब जरूर देगी। मंडी में कांग्रेस सभी सीटों में जीत हासिल कर रही है। इसी वजह दे भाजपा और मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं।</p>

<p>आज देश मे पेट्रोल 100 रुपये लीटर पहुंच गया है। गैस सिलेंडर महंगा होता जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है लेकिन भाजपा को आम जनता को महंगाई की पड़ रही मार से कोई लेना देना नहीं है। इसकी वजह से जनता आज परेशान हो रही है और अब जनता सरकार को महंगाई भ्रष्टाचार व बेरोजगारी का जवाब जरूर देगी ।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8688).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

60 mins ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

3 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago