<p>देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30वीं पुण्यतिथि पर तमाम राजनीतिक दल, राजनेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और नेताओं की ओर से भी राजीव गांधी को याद किया गया। कांग्रेस ने इस दिन को सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है। शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने छोटा शिमला के सदभावना चौक में स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने पूण्य पुष्प भेंट किए।</p>
<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई। देश के विकास में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसको कभी भुलाया नही जा सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से वह युवावस्था में ही आतंकवाद का शिकार हो गए। उनकी पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। राजीव गांधी ने देश को आईटी के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए भी अहम भूमिका अदा की। वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने श्रद्धाजंलि दी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(8951).jpeg” style=”height:615px; width:557px” /></p>
<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ब्लैक फंगस के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि एक ऐसा मामला आया है। यदि आगे मामले आते है तो उससे निबटने के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार है।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…