पॉलिटिक्स

हड़ताल करने वाले सरकारी कर्मियों पर अपराधिक मामला दर्ज होगा, सरकार के फरमान

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हड़ताल पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार ने सिविल सर्विस रूल्स 3 और 7 का हवाला देते हुए आदेश जारी किए हैं कि प्रदर्शन, बहिष्कार, पेन डाउन स्ट्राइक और इस तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। यहां तक कि ऐसे कर्मचारियों पर अपराधिक मामला भी दर्ज किये जा सकते हैं।

संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। कार्मिक विभाग ने पेन डाउन स्ट्राइक और मास लीव पर जाने को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर मंडी से शुरू हुई पदयात्रा और डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। इसके विरोध में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया और सरकार के इस निर्णय को तानाशाहीपूर्ण बताया है।

इससे पहले भी बीते दिनों मुख्यमंत्री भी बयान जारी कर आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आए दिन कई संगठन मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं जिसमें सरकार की अच्छी खासी फजीहत हो रही है। लोकतंत्र में सभी लोगों को विरोध जताने का आधिकार है। अगर अब हिमाचल की जयराम सरकार ऐसा फरमान जारी कर रही है तो इसका साफ यही मतलब दिखता है कि चुनावों से पहले सरकार अपनी रेप्यूटेशन ख़राब नहीं करना चाहती और तानाशाही रवैया अपना रही है।

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

30 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago