<p>हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सामाजिक और विवाह सामारोह में अब केवल 50 ही लोग शामिल हो पाएंगे। सरकारी कार्यालयों में 5-डे वीक होगा। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। बाक़ी दिनों में भी 50 फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ दफ्तरों में कामकाज होगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि नवरात्रों के बाद मंदिर आम जनता के लिए बंद कर दिए जाएंगे।</p>
<p>22 अप्रैल से मंदिरों को केवल पूजा के लिए ही खोला जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 22 अप्रैल को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना पर अन्य महत्वपूर्ण फैसले लेने के भी संकेत दिए है। बसे में भी 50 फ़ीसदी सवारियों के साथ चलेंगी। बाहर से आने वाले लोगों पर भी बंदिशे लगाने के संकेत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दिए है।</p>
<p>हिमाचल में बीते 24 घंटो के दौरान 1700 मामले सामने आए है जबकि 13 लोगों को मौत हुई है। जबकि 10 हज़ार के करीब एक्टिव मामले हो चुके है। अब तक प्रदेश में 1202 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…