निगम चुनाव आते ही भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे, मंत्री राकेश पठानिया को चुनावी बेला में आई याद

खेल मंत्री राकेश पठानिया जिन्हें नगर निगम धर्मशाला चुनावों की जीत का जिम्मा दिया है लेकिन इन दिनों में एक विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। राकेश पठानिया ने अपना एक बयान जारी किया जिसमे उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हुआ है और उसकी जांच नगर निगम चुनावों के बाद करवाई जाएगी। ऐसे में उनकी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि 3 साल सरकार में रहने के बाद भी चुनावों में ही उन्हें भ्रष्टाचार की याद क्यों आई।

अगर याद भी आई तो क्या उन्हें ये जानकारी नहीं कि नगर निगम में उन्हीं की सरकार के अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हीं पर सवाल उठना भी लाजमी हैं कि क्यों 3 साल सरकार के अधिकारियों ने उन्हें भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी नहीं दी। अगर दी तो सरकार ने उसपर जांच क्यों नहीं बिठाई। चुनावों में राकेश पठानिया के इस बयान को सियासी जानकारी एक शिगूफा मान रहे हैं। उनका यही कहना है कि राकेश पठानिया किसी भी तरीके से नगर निगम चुनावों में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं, तभी इस तरह की बयानबाजी वे करते दिख रहे हैं।

क्या है भाजपा की नगर निगम में मौजूद स्थिति ?

आपको बता दें कि धर्मशाला नगर निगम में कुल 17 वार्ड हैं और उसमें से मौजूद में 3 ही पार्षद भाजपा समर्थित है। इस बार चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा को कई वार्डों में जीतने वाले उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे जिनकी तलाश अभी भी जारी है। आवेदन करता बहुत हैं लेकिन जीतने वाले उमीदवारों पर ही पार्टी अपना दांव लगाना चाहती है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago