सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस नहीं दे पाई अपने प्रत्याशी

<p>सोलन जिला परिषद चुनावों में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा ने कुल 14 ज़िला परिषद सदस्यों के साथ अपना बहुमत सोलन जिला परिषद कार्यालय में हासिल किया। भाजपा की ओर से सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर रमेश ठाकुर और उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमारी जीत दर्ज की। जीत के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी सदस्यों के साथ जिला परिषद कार्यालय से लेकर सोलन रेस्ट हाउस तक जीत की जश्न रैली निकाली।</p>

<p>इस उपलक्ष पर हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल सहित बड़े नेता भी दिखाई पड़े। मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने सभी जिला परिषद सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है जिसका परिणाम सबके सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याण नीतियों का भी यह विशेष परिणाम है कि आज बहुत बड़ा जनमत भारतीय जनता को प्राप्त हुआ है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि यह दिन कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण वह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन तक नहीं कर पाए। 2022 का चुनाव अब निकट आ रहा है और इन चुनावों से यह बड़ा इशारा है कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार पुनः बनने जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

44 mins ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

55 mins ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

12 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

12 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

14 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

15 hours ago