<p>हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सियासत तेज हो गयी है। बीजेपी पहले ही हिमाचल प्रदेश में चुनावी ताल ठोक चुकी है और रथयात्रा के जरिये मतदाताओं को लुभाने में भी कसर नहीं छोड़ी है।</p>
<p>दूसरी ओर कांग्रेस अपने ही जंजाल में घिरी हुई है। भले ही आनन फानन में प्रदेश कांग्रेस ने भी हिमाचल में पथयात्रा शुरू कर दी है लेकिन यहां भी कांग्रेस की गुटबाजी निखरकर सामने आ गई है। आज जब प्रदेश भर में पथयात्रा का आगाज हुआ है तो प्रदेश के मुखिया वीरभद्र सिंह ही पथयात्रा से दूरी बनाए बैठे थे। एक तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पथयात्रा के माध्यम से जनता का समर्थन हासिल करने में लगे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री मंडी में शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का 20 जुलाई तक सरकारी कार्यक्रम तय है। ऐसे में तब तक तो मुख्यमंत्री कांग्रेस की पथयात्रा में नही जायेंगे। लेकिन इसी बीच सवाल यह खड़ा होता है कि कांग्रेस नेताओं की इस गुटबाजी से क्या मिशन रीपिट में सक्सेस हो पाएगा…??</p>
धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…
धर्मशाला, 06 जुलाई: कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से…
पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में निर्मात्री ट्रस्ट ने…
हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा की देर शाम को हुई फरनोहल…
शिमला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 89वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।…
धर्मशाला, 06 जुलाई: नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 24…