पॉलिटिक्स

हिमाचल: राज्यसभा के लिए सिकंदर कुमार ने भरा नामांकन

पी.चंद, शिमला।

हिमाचल भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार डॉक्टर सिकंदर कुमार ने विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया। डॉ सिंकंदर ने विधानसभा सचिव के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया। इसी के साथ उनका विधानसभा में जाना तय हो गया है।

बता दें कि राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा की सीट खाली हो रही है। भाजपा ने सिकंदर कुमार को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव 31 मार्च को होगा। इस बार राज्यसभा की 13 सीटों के लिए चुनाव होना है। इन 13 सीटों में से 5 राज्यसभा सांसद पंजाब, 3 केरल से, दो असम से होंगे। इसके अलावा हिमाचल, त्रिपुरा और नगालैंड से एक-एक सांसद का चुनाव होगा। पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का कोई वीसी राज्यसभा सदस्य बनेगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस चयन के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की डॉक्टर सिकंदर कुमार एक साधारण एवं गरीब परिवार से हैं और अपने संघर्ष से वो इस मुकाम पर पहुंचे है। सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से है और उन्होंने इस वर्ग के लिए बहुत काम किया है, वो पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की सिकंदर कुमार ने राज्यसभा टिकट नहीं मांगी थी अपितु पार्टी ने खुद उनका चयन किया।

डॉ सिकंदर ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान सहित प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने उन पर भरोसा ज़ाहिर किया। वह इस भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

डॉ. सिकंदर पुत्र पिता स्वर्गीय रौंफी राम हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत भटेरा के तहत आते गांव ढगोह के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय पाठशाला कांगू और स्नातक की पढ़ाई हमीरपुर कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा शिमला विवि से पूरी की। डॉ. सिकंदर ने 2 अगस्त को वीसी के पद से सेवानिवृत्त होना था। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में तीन सीटें हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और इंदु गोस्वामी भी राज्यसभा सदस्य हैं। तीसरी सीट पर अभी कांग्रेस के आनंद शर्मा सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago