जयराम सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बढ़ी बेरोजगारी: सुक्खू

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याओं को सुना. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी चुनावों को लेकर चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं से चुनाव में तैयार रहने के लिए कहा गया है.

इस मौके पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित हो रही युवा संकल्प रैली में पीएम मोदी के ना पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसा है. उन्होंने कहा की बीते रोज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंद्रु नाग देवता के मंदिर में शीश नवाया था की बारिश ना हो.

लेकिन भगवान इंदरूनाग ने भी उनकी अरदास को अस्वीकार कर दिया है. क्योंकि इंद्रु नाग देवता भी जानते हैं कि जयराम ठाकुर से हिमाचल प्रदेश की जनता पूरी तरह से तंग आ चुकी है.

जयराम सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है. आज हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी 14 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है.

वहीं, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि मोदी का रास्ता भी इंद्रु नाग देवता ने बारिश करके रोका है.

सुक्खू ने बताया कि इंद्रु नाग देवता ने कहा कि मोदी जी आप का चुनाव 2024 में है, यह चुनाव जयराम ठाकुर का है. जयराम ठाकुर से हिमाचल की जनता परेशान हो चुकी है जिसके चलते इंद्रु नाग देवता ने बारिश कर पीएम मोदी को दिल्ली में ही रोके रखा.

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago