पॉलिटिक्स

AIIMS बिलासपुर में OPD की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में निर्माणाधीन AIIMS में ओपीडी की शुरुआत हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बिलासपुर AIIMS में इसकी शुरुआत की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और नड्डा ने प्रदेश वासियों को बधाई दी और देश प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होने की बात कही।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने हिमाचल के कोविड वैक्‍सीनेशन के लक्ष्‍य को हासिल करने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश में तय 53 लाख से अधिक आबादी को कोविड वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में देश का पहला राज्‍य है, जहां पूरी लक्षित आबादी को वैक्‍सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। हिमाचल फुली वैक्सीनटेड स्टेट हो गया है। यह संदेश लेकर वह अब पूरे देश में जाएंगे। आपका राज्‍य छोटा है पर कमाल करता है। वैक्सीन की दूसरी डोज पूरी करके देश में कमाल का उदाहरण पेश किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस ने आजादी के बाद जितने एम्स बनाए, उतने मोदी सरकार ने चार पांच सालों में बना दिए। जगत प्रकाश नड्डा द्वारा रिकॉर्ड समय तीन वर्षों में एम्स बिलासपुर को धरातल पर उतारा। 6 दिसंबर से लोग यहां स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। खास बात यह है कि मरीज अपने इलाज के लिए पंजीकरण ऑनलाइन या मोबाइल फोन माध्यम से भी करवा सकेंगे। इसके अलावा हाईटेक आठ काउंटर स्थापित किए गए हैं। एम्स में अभी ओपीडी सुविधा ही शुरू की गई है। अभी तक इमरजेंसी मामलों को यहां नहीं लिया जाएगा। यहां पुरानी बीमारी के संबंध में परामर्श की सुविधा रहेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago