मैगा हुंकार रैली में जुटने लगी युवाओं की भीड़, चंबा-पांवटा से आ रही भरी गाड़ियां

<p>कांगड़ा में होने वाली बीजेपी की मैगा युवा हुंकार रैली में शुक्रवार सुबह से ही युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं से भरी गाड़ियां सुबह से आनी शुरू हो गई हैं। कई कार्यकर्ताओं ने तो ग्राउंड में मोर्चा भी संभाल लिया है और उनके चेहरे पर काफी उत्साह दिख रहा है।&nbsp;</p>

<p>कार्यकर्ता अपने साथ मोदी, अमित शाह के पोस्टर बना कर लाए हैं और हर एक कार्यकर्ता ने भगवा रंग पटका अपने हाथ पर लपेटा हुआ है। समाचार फर्स्ट ने ग्राउंड जीरो से कार्यकर्ताओं से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर कौने से कार्यकर्ता इस रैली में पहुंच रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता तो गुरुवार शाम को ही पहुंच चुके हैं जबकि, कई कार्यकर्ता सुबह पहुंच रहे हैं। हर क्षेत्र और ब्लॉक से करीब 100 गाड़ियां आ रही हैं जो कि शाह की शाही रैली में भाग लेंगे।</p>

<p>वहीं, हिमाचल प्रदेश बीजेपी नेताओं के बात करें तो बीजेपी के तमाम स्टार नेता पहले ही कांगड़ा पहुंच चुके हैं। पिछले कल इन नेताओं ने खुद ग्राउंड का जायज़ा लिया और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। हालांकि, गुरुवार रात उनका कांगड़ा में ही रुकने का प्रोग्राम था। लेकिन, कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं के साथ बड़े दिग्गज़ भी ग्राउंड पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे और मैगा रैली की हुंकार शाह के आने पर भरेंगे।</p>

<p>रैली में तैयारियों की बात करें तो ग्राउंड को चारों ओर से सजाया गया है। स्टेज पर ड्रोन कैमरे से नज़र रखी जा रही है और पिछली रात से ही भारी सुरक्षा बल तैनात हो चुका है। इसके अलावा ग्राउंड में बड़ी-बड़ी स्क्रीन्स़ लगाई गई हैं जिनमें दूर-दूर तक रैली को स्टेज दे देखा जा सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago