इंदु गोस्वामी को मिला राज्यसभा का निर्वाचन प्रमाण पत्र, कारोना के चलते जश्न स्थगित

हिमाचल में राज्यसभा की खाली हुई एकमात्र सीट के लिए इंदु गोस्वामी को निर्वाचन प्रमाणपत्र मिल गया है। विधानसभा में विधानसभा सचिव ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। कांगड़ा से अब विप्लव ठाकुर की जगह इंदु गोस्वामी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इंदु गोस्वामी प्रदेश की ऐसी महिला बन गई है जो हिमाचल से 9वीं बार राज्यसभा पहुंची है। उनके निर्वाचन प्रमाणपत्र के समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार समेत मंत्री और नेता मौजूद रहे।

इंदु गोस्वामी ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए वह प्रदेश और अलाकमान का धन्यवाद करती है। वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। संसद में वह हिमाचल की आवाज़ उठाते हुए विकास की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा की कारोना के चलते फ़िलहाल अपने गृह क्षेत्र में जश्न भी टाल दिया है। कारोना को लेकर उनकी संपन्न लोगों से अपील है कि वह ग़रीब लोगों की मदद करें और मास्क के साथ सेनेटाइजर दें। वह स्वयं भी लोगों को मास्क और सेनेटाइजर बांटने के साथ जागरूक करेंगी।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इन्दु गोस्वामी को राज्यसभा के लिए बधाई। इन्दु गोस्वामी का अनुभव राज्यसभा में भी काम आएगा और प्रदेश के साथ मिलकर विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारोना को लेकर विशेष हिदायतें बरती जा रही है। हिमाचल में आने वाली सभी गाड़ियों व बसों को अब सीमाओं में ही सेनेटाइज किया जाएगा।

बता दें कि इन्दु गोस्वामी का जन्म 12 अप्रैल 1967 को बैजनाथ में हुआ। बैजनाथ में ही प्रारंभिक शिक्षा व  कॉलेज की पढ़ाई की। 1988 में उन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया। उसके बाद उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया पार्टी में पूर्णकालिक के रूप में कार्य किया 1998 में जब पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो इन्दु को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष  बनाया गया। जब दूसरी बार 2007 प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें वूमेन सोशल जस्टिस बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया इन्दु गोस्वामी ने 2017 में पालमपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गई। उसके बाद पार्टी में नाराज़गी के चलते उन्होंने जुलाई 2019 में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद से भी इस्तीफ़ा दिया। अब इन्दु गोस्वामी राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुई है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago