विधायक रीना कश्यप ने इंदु गोस्वामी की राज्यसभा में नियुक्ति को लेकर कहा कि जिस तरह से भाजपा में महिलाओं को आए दिन नई जिम्मेदारियां संगठनात्मक रूप से तो दी जा रही हैं। साथ ही सरकारों में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां दी जा रही हैं। उससे यह कहा जा सकता है कि प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश और विश्व में भाजपा के ऊपर महिला शक्ति का विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों काम प्रदेश में किए हैं और जब से वह लगातार भाजपा में सक्रिय रूप से नजर आ रहे हैं। तब से लेकर आज तक महिलाओं के लिए एक प्रदेश में ब्रांड आइकन जैसा नाम उनका हो चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का इंदु गोस्वामी को राज्यसभा में लेकर जाने का फैसला प्रदेश की महिलाओं को भाजपा के साथ और अधिक मजबूत तरीके से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल मैं ही नहीं बल्कि प्रदेश भाजपा के सभी महिलाएं जो भाजपा के साथ सीधे रूप में जुड़े हैं और आने वाले भविष्य में जो युवा महिलाएं या युक्तियां भाजपा में अपना भविष्य देख रहे हैं।

उनके लिए इंदु गोस्वामी की नियुक्ति तो महत्वपूर्ण है ही साथ ही किस तरह से इंदु गोस्वामी ने विधानसभा चुनावों के समय महिलाओं को टिकट देने के लिए एक लड़ाई भाजपा के भीतर लड़ी थी। उसको भी सभी जानते हैं। यही नतीजा है कि आज भाजपा में सशक्त रूप से महिलाएं नेतृत्व कर रहे हैं और मेरा यह मानना है कि आने वाले समय में और अधिक महिलाएं हमें इस कोटे से भाजपा के भीतर महत्वपूर्ण पदों पर दिखाई देंगी।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…