जयराम ठाकुर ने हिमाचल को रख दिया गिरवी, सरकार पर अफसरशाही पूर तरह हावी: कौल सिंह

<p>पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल को पूरी तरह से गिरवी रख दिया है। हिमाचल प्रदेश की जमीन बेचने का खुलेआम धंधा किया जा रहा है। धारा 118 में छूट देकर हिमाचल के हितों की अनदेखी की जा रही है। सुंदरनगर विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के न होकर सिर्फ सिराज विधानसभा क्षेत्र के ही मुख्यमंत्री बन काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार पर अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी करने पर तुले हुए हैं।</p>

<p>उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार 2014 से लेकर अब अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है। देश में मंहगाई चरम पर है। गैस सिलेंडरों के दामों में अत्याधिक वृद्धि कर जनता को मंहगाइ के रुप में एक और तोहफा दिया गया है। प्रधानमंत्री जनता से मन की बात करते तो हैं लेकिन जनता के मन की बात कभी नहीं सुनते हैं। देश का युवा बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहा है।</p>

<p>मोदी सरकार ने 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन उल्टा 2 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया गया है। नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यापारी समाप्त कर दिए गए। देश की अर्थव्यवस्था निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। पूर्व यूपीए सरकार की तुलना में ग्रोथ रेट बेहद कम हुआ है। इस मौके पर नाचन विस क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल, राकेश, सिद्धु राम, लेखराम और चिंत राम शास्त्री भी मौजूद रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

35 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

58 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago