शिमला संसदीय सीट से कश्यप की जीत, जानें सोलन विधानसभा क्षेत्र से किसे मिले कितने वोट

शिमला लोकसभा के चुनावों में जिला सोलन ने बीजेपी को अपना समर्थन देते हुए प्रत्याशी सुरेश कश्यप को एक लाख 23,845 मतों की बढत दिलाकर विजेता बनाया है। जिला सोलन में दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल रहे और तीसने नंबर पर बसपा के प्रत्याशी विक्रम सिंह को केवल 2645 वोट हासिल हुए हैं। जिला सोलन की नालागढ विधानसभा से इस बार बीजेपी को सर्वाधिक समर्थन मिला है। सोलन जिला की पांच विधानसभाओं के 294619 लोगों ने मतदान दिया था।

निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त आंकडों के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप को जिला सोलन की पांच विधानसभाओं से कुल 204803 मत मिले हैं। दूसरे नंबर के प्रत्याशी धनीराम शांडिल को 80958 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर के प्रत्याशी विक्रम सिंह बसपा पार्टी को 2645 मत मिले हैं। जिला में चौथा नंबर नोटा को मिला है। नोटा बटन को सोलन के 2453 लोगों ने दबाया है। पांचवा नंबर मनोज कुमार ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी का रहा है जिन्हें 1916 मत मिले हैं। छठे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रवि कुमार दलित है जिन्हें 951 मत मिले हैं और सातवें नंबर पर शमशेर सिंह राष्ट्रीय आजाद पार्टी को मिले, जिन्हें 893 मत मिले हैं।

बीजेपी व कांग्रेस को कहां मिले कितने वोट

अर्की विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मत सुरेश कश्यप को 46453 मिले, दूसरे नंबर 16999 मत कांग्रेस को मिले। अर्की विधानसभा में कुल 65287 मत पोल हुए थे, इनमें 497 लोगों ने नोटा को दबाया है।

सोलन विधानसभा में सर्वाधिक मत सुरेश कश्यप को 37051 मिले, कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम को यहां 20863 ही वोट मिले। इसके अलावा 559 लोगों ने यहां नोटा दबाया। सोलन विधानसभा में 59398 लोगों ने मतदान किया था।

नालागढ विधानसभा में सर्वाधिक 52466 मत बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप को मिले। कांग्रेस को यहां 12496 लोगों ने वोट डाले। यहां कुल मतदान 67719 हुआ था जिसमें से 568 लोगों ने नोटा दबाया है। दून विधानसभा में सर्वाधिक मत 35568 बीजेपी को मिले, वहीं कांग्रेस को 14823 मत मिले। यहां कुल मतदान 51854 हुआ था जिसमें से 385 लोगों ने नोटा दबाया।

कसौली विधानसभा में पहले नंबर पर 33265 मतों के साथ बीजेपी आगे रही, यहां कांग्रेस 15777 मत मिले। कसौली में कुल मतदान 50361 हुआ जिसमें से 444 लोगों ने नोटा को दबाया।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago