कुमारस्वामी ने कर्नाटक के CM पद की शपथ ली

कर्नाटक में जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को  शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक हुए। वहीं, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जी परमेश्वर ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमारस्वामी गुरुवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण के मौके पर बेंगलुरु में तमाम बीजेपी विरोधी नेता पहुंचे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

बता दें कि कुमारस्वामी का कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2006 से अक्तूबर 2007 के बीच 20 महीनों तक जेडीएस-बीजेपी गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था।

कुमारस्वामी एक हफ्ते के अंदर कर्नाटक में शपथ लेने वाले दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने 19 मई को शक्ति परीक्षण का सामना किए बगैर इस्तीफा दे दिया था।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

37 mins ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

50 mins ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

2 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

3 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago