सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को कांग्रेस ने घाटों का देश बना डाला: शांता

<p>सांसद शांता कुमार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने हमीरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ए सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। शांता ने कहा कि कांग्रेस ने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को घाटों का देश बना डाला। शांता ने कहा की कांग्रेस के कार्यकाल के समय अमीरी चमकती गई और गरीबी सिसकती रही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबों का उत्थान हुआ है। शांता ने कहा कि आज बीजेपी पूरे देश में पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ रही है।</p>

<p>बता दें कि प्रदेश भाजपा के त्रिदेव यानी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद शांता कुमार इस बार के चुनाव में भी पूरा दम दिखाने लगे हैं। हालांकि, धूमल और शांता की ड्यूटी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में लगाई गई है, लेकिन अब ये नेता सभी क्षेत्रों में हुंकार भरने निकल पड़े हैं। ऐसे में तीनों दिग्गज चारों संसदीय क्षेत्रों में जान फूंकेंगे।</p>

<p>लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें पार्टी की झोली में डालना तीनों नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। यहां तक कि कांगड़ा सीट से शांता कुमार टिकट कटने के बावजूद संगठन की जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। जयराम ठाकुर के लिए चारों सीटें, तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लिए हमीरपुर सीट साख का सवाल बन चुकी है। उनके लिए अपने बेटे अनुराग ठाकुर को चौथी बार जीत दिलाना एक चुनौती भी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

2 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

3 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

3 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

3 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

5 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

5 hours ago